Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

ऋचा चड्ढा ने शेयर ने प्रेग्नेंसी फोटोशूट की तस्वीरें

ऋचा ने अली के साथ मैटरनिटी फोटोशूट कराया। तस्वीरें ऋचा के बेबी बंप पर केंद्रित हैं। एक फोटो में ऋचा पति अली फजल की गोद में सोती नजर आ रही हैं, जबकि अली ने उनके बेबी बंप पर हाथ रखा हुआ है। इन खूबसूरत तस्वीरों के साथ ऋचा ने खास कैप्शन भी लिखा है। ऋचा ने इस पोस्ट के कमेंट्स सेक्सन क्यों बंद किए इसकी वजह भी कैप्शन में ही बताई गई है।

17 Jul 2024

ऋचा चड्ढा ने शेयर ने प्रेग्नेंसी फोटोशूट की तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और अली फजल जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। इस महीने उनके घर एक नन्हा सदस्य का आगमन होने वाला है। ऋचा और अली अपने पहले बच्चे के स्वागत के लिए बेहद उत्साहित हैं। अब ऋचा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मैटरनिटी शूट की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, लेकिन उन्होंने पोस्ट का कमेंट सेक्शन बंद रखा है।

ऋचा ने अली के साथ मैटरनिटी फोटोशूट कराया। तस्वीरें ऋचा के बेबी बंप पर केंद्रित हैं। एक फोटो में ऋचा पति अली फजल की गोद में सोती नजर आ रही हैं, जबकि अली ने उनके बेबी बंप पर हाथ रखा हुआ है। इन खूबसूरत तस्वीरों के साथ ऋचा ने खास कैप्शन भी लिखा है। ऋचा ने इस पोस्ट के कमेंट्स सेक्सन क्यों बंद किए इसकी वजह भी कैप्शन में ही बताई गई है।

ऋचा ने लिखा, "ऐसा शुद्ध प्रेम दुनिया को प्रकाश की किरणों के अलावा और क्या दे सकता है? इस खूबसूरत यात्रा में मेरे साथी बनने के लिए धन्यवाद अली। हम इस दुनिया में एक ऐसे बच्चे को लाने की उम्मीद करते हैं जो नकारात्मकता पर काबू पा ले, जिसमें दया और सहानुभूति हो और जो सभी से भरपूर प्यार करता हो। तथास्तु!"

इसके साथ ही ऋचा ने संस्कृत में दो लाइनें भी शेयर कीं।

ॐ पूर्णमदः पूर्णमिद पूर्णतपूर्णमुदच्यते।

पूर्णस्य पूर्णमादाय पूर्णमेवावशीयते॥

अंत में, उसने कमेंट्स सेक्सन बंद करने का कारण बताया। ऋचा ने लिखा, "यह मेरे द्वारा अब तक पोस्ट की गई सबसे निजी चीज़ है, इसलिए कमेंट्स सेक्सन बंद हैं।" भले ही कमेंट्स बंद हैं, लेकिन फैंस और सेलिब्रिटीज ऋचा की पोस्ट पर लाइक्स की बौछार कर रहे हैं। इस पोस्ट को दीया मिर्जा, आयुष्मान खुराना, नुपुर शिखरे कई अभिनेताओं समेत फैंस ने लाइक किया है।

सात साल की डेटिंग के बाद शादी की

अली और ऋचा की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की पहली मुलाकात फिल्म 'फुकरे' के सेट पर हुई थी, फिर प्यार हो गया। अली और ऋचा ने करीब सात साल तक एक-दूसरे को डेट किया। ऋचा ने कहा था कि उन्होंने और अली ने 2020 में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की है। कोरोना काल में शादी होने की जानकारी किसी को नहीं थी। इसके बाद उन्होंने 2020 में दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी कर ली। अब शादी के चार साल बाद ये दोनों माता-पिता बनने वाले हैं। वे इसी महीने अपने बच्चे का स्वागत करने वाले हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News